Media24Media.com: एंबुलेंस बनी तस्करी का जरिया, 20 किलो गांजा संग दो आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एंबुलेंस बनी तस्करी का जरिया, 20 किलो गांजा संग दो आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में एंबुलेंस की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक एंबुलेंस के जरिए गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर खल्लारी पुलिस ने ग्राम चरौदा मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो एंबुलेंस को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के पीछे रखी दो बोरियों से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। एंबुलेंस में सवार नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी सलमान खान (26 वर्ष) और शिराज पठान (39 वर्ष) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई एंबुलेंस, 6,800 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के 59 मामलों में कुल 3,367.500 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 16.79 करोड़ रुपये से अधिक है। इन मामलों में अब तक 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 44 छत्तीसगढ़ और 113 अन्य राज्यों के निवासी शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.