Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़

Document Thumbnail

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार का एक और मामला सामने आया है। तमनार क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने छापेमारी कर करीब डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में झारखंड निवासी एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जमीन को तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर किराए पर लिया था, जबकि खेत के बीचों-बीच गुपचुप तरीके से अफीम की फसल उगाई जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और पूरे खेत को नष्ट कर दिया। इस दौरान झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती का यह चौथा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.