Media24Media.com: CG NEWS : इश्क का खौफनाक अंत: मायके वालों संग मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : इश्क का खौफनाक अंत: मायके वालों संग मिलकर पत्नी ने ली पति की जान, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह का अंत बेहद भयावह तरीके से हुआ। पत्नी ने मायके से अपने रिश्तेदारों को बुलाकर पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया पार्वती बाई (55 वर्ष), निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, जिनमें सबसे छोटे बेटे सुनील राम ने करीब 6 माह पहले थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम ढेंगुर जोर निवासी मीरा बाई (22 वर्ष) से प्रेम विवाह किया था।

पार्वती बाई अपने छोटे बेटे सुनील के साथ ही रहती थीं। 1 मार्च को सुनील घर आया और बताया कि उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की है। घटना के बाद पत्नी अपने मायके वालों के साथ चली गई थी।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के दो दिन बाद घायल सुनील राम की हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें शरीर पर आई गंभीर चोटों को मौत का कारण बताया गया।

जांच में सामने आई साजिश

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी मीरा बाई ने ही अपने रिश्तेदारों को बुलाया था। विवाद के दौरान सभी ने मिलकर सुनील राम के साथ मारपीट की, जिससे उसकी जान चली गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें:

  • मीरा बाई (पत्नी)
  • मुनिया बाई
  • मीना बाई
  • पुष्पा बाई
  • शंकर राम

सभी आरोपी जशपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.