Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 18 वर्षीय युवक गंभीर

Document Thumbnail

 रायपुर। ग्रामीण धरसीवा थाना क्षेत्र में देर शाम सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने गांव से बाइक पर पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था।


घायल युवक की पहचान कुलेश्वर निषाद (18 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 1, सुभाष चौक के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कुलेश्वर मुख्य सड़क पर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आपातकालीन सेवा की मदद से घायल युवक को मौके से डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) ले जाया गया, जहां उसे ओपीडी कैजुअल्टी में भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इधर, धरसीवा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी बाइक के चालक की पहचान भी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण की कमी और तेज रफ्तार वाहन सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.