Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रंगों के त्योहार पर जाम की भी छूट: सरकार का बड़ा फैसला

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। इस वर्ष होली के अवसर पर लोगों को शराब खरीदने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि नई आबकारी नीति के तहत होलिका दहन के अगले दिन भी प्रदेशभर की शासकीय शराब दुकानें खुली रहेंगी।


नई नीति से पहले राज्य में कुल 7 “ड्राई डे” निर्धारित थे, जिनमें होली भी शामिल थी। हालांकि संशोधित नीति में इनमें से 3 दिन हटा दिए गए हैं। इसके बाद अब होली, मोहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस जैसे अवसरों पर शराब दुकानें बंद नहीं रहेंगी।

वर्ष 2026–27 की नई आबकारी नीति के अनुसार अब केवल 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं—

  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
  • 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
  • 2 अक्टूबर (गांधी जयंती)
  • 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती)

पहले होली की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा जगह-जगह जांच और निगरानी की जाती थी, लेकिन इस बार स्थिति अलग हो सकती है। शराब की दुकानें खुली रहने से कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार इस फैसले से शराब बिक्री और राजस्व में वृद्धि की उम्मीद है, लेकिन हुड़दंग और अव्यवस्था रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.