Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हथियार के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

Document Thumbnail

 रायगढ़। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील पोस्ट कर दहशत फैलाने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया और धरमजयगढ़ पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की।


पुलिस को सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम आईडी didar.Ali.927 से एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर गन के साथ रील बनाकर पोस्ट की है। वीडियो में युवक मुख्य मार्ग पर खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा था, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बनने की आशंका जताई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में युवक की पहचान दीदार अली के रूप में हुई, जो शेख अकरम परवेज के मकान, बेहरापारा वार्ड क्रमांक 09, धरमजयगढ़ में निवासरत है। संबंधित वीडियो धरमजयगढ़ के एक सार्वजनिक मार्ग पर बनाया गया था।

टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने युवक को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में दीदार अली ने बताया कि वीडियो में दिखाई गई गन छर्रा वाली एयर गन है, जिसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर इसे खतरनाक हथियार की तरह प्रदर्शित कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अनुचित और आपत्तिजनक माना।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.