Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू

Document Thumbnail

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने और कौशल विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया।


मुख्यमंत्री साय ने महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने जिलों में नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित करने पर भी जोर दिया। साथ ही तकनीकी शिक्षण संस्थानों, विशेषकर आईटीआई के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किया जा सके।

बैठक में सीएसएसडीए और राज्य परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के एकीकरण के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्ष 2013 से अब तक 4.90 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से 2.71 लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

इस बैठक में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और मुख्य सचिव विकासशील सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.