Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सनी लियोनी के रायपुर कार्यक्रम पर बवाल, बजरंग दल की चेतावनी—रद्द नहीं हुआ तो होगा उग्र विरोध

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर विरोध तेज़ होता जा रहा है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ विरोध अब सड़कों तक पहुंचने के संकेत दे रहा है। इस बीच बजरंग दल ने कार्यक्रम को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए आयोजन रद्द करने की मांग की है।


बजरंग दल के नेता विजेंद्र वर्मा ने बयान जारी कर कहा कि संगठन ने इस कार्यक्रम को रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वर्मा ने आरोप लगाया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज और संस्कृति पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

विरोध बढ़ता देख आयोजकों ने कार्यक्रम के प्रचार में बदलाव किया है। पोस्टर से सनी लियोनी की तस्वीर हटाकर कार्यक्रम को अब “डीजे सनी” के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। हालांकि, इसके बावजूद विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम से जुड़ा एक अनाउंसमेंट वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लगातार आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, सनी लियोनी रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.