Media24Media.com: चरौदा में पायलट कैप्टन ओ.के. तिवारी ने किया बच्चों को प्रेरित, पहली बार पायलेट देख बच्चों में हुए उत्साहित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में पायलट कैप्टन ओ.के. तिवारी ने किया बच्चों को प्रेरित, पहली बार पायलेट देख बच्चों में हुए उत्साहित

Document Thumbnail

 आरंग। बुधवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरौदा में सीनियर पायलेट ओ के तिवारी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान में बच्चों द्वारा मोबाइल का अधिकाधिक उपयोग से बच्चों के मानसिक विकास पर गहरा असर पड़ रहा है।


बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पालकों और शिक्षको को मिलकर मोबाइल के लत से बचाने की आवश्यकता है।तभी भावी पीढ़ी सीख, जान पाएंगे।उन्होंने अपनी व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बच्चों को पायलेट बनने संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया अब तक वह साढ़े छः हजार घंटे की उड़ान भर चुके हैं।


वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार की वायुयान को चला रहे हैं। शिक्षक महेन्द्र पटेल ने बताया बच्चे पहली बार हवाई जहाज का पायलेट देख काफी उत्साहित नजर आए। और पायलेट से कई सवाल भी पूछे।जिसका कैप्टन तिवारी ने सटीक जवाब भी दिए।


इस अवसर पर शालेय प्रबंधन और सरपंच देवशरण धीवर, उपसरपंच रवि कुमार बंजारे, पंच प्रेमलाल साहू और सरपंच प्रतिनिधि संतोष कोसरिया ने मिलकर पायलेट तिवारी को शाल, श्रीफल और श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित करते हुए समस्त ग्राम वासियों की ओर से बच्चों को प्रेरित करने के लिए आभार जताया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख के के परमाल, वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चन्द्राकर, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, सुशील कुमार आवडे, जितेंद्र यदु, शिक्षिका संगीता पाटले, प्रभा साहू, पार्वती साहू, भुनेश्वरी चंद्राकर
सहित बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.