Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

T20 World Cup 2026: ICC की दो-टूक के आगे झुका पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा भारत से मैच

Document Thumbnail

 T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित ग्रुप मैच अब तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बॉयकॉट का अपना फैसला वापस ले लिया है। यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।


इससे पहले पीसीबी ने पाकिस्तान सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान किया था। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपने रुख में नरमी दिखाई।

ICC की पहल से सुलझा मामला

आईसीसी के प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी हाल ही में लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने पीसीबी अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी शामिल रहे। चर्चा के दौरान आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने की स्थिति में संभावित वित्तीय नुकसान और अन्य परिणामों से अवगत कराया। इसके बाद पीसीबी ने विवाद को समाप्त करने का फैसला लिया।

पाकिस्तान सरकार ने दी मंजूरी

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए पुष्टि की कि राष्ट्रीय टीम भारत के खिलाफ अपना निर्धारित मुकाबला खेलेगी। पोस्ट में कहा गया कि विभिन्न चर्चाओं और मित्र देशों की अपील को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि स्पिरिट ऑफ क्रिकेट और वैश्विक खेल की निरंतरता बनी रहे।

क्रिकेट फैंस में खुशी

इस फैसले के बाद दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है। भारत-पाकिस्तान मुकाबला क्रिकेट के सबसे बड़े और रोमांचक मैचों में गिना जाता है, जिसे लेकर हमेशा जबरदस्त क्रेज रहता है।

आईसीसी की सक्रिय भूमिका और सभी बोर्ड्स की सहमति से टूर्नामेंट की एकता बनाए रखने में सफलता मिली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.