Media24Media.com: 7 महीने से फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

7 महीने से फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और कथित सूदखोर रोहित तोमर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले सात महीनों से फरार चल रहा था और उस पर वसूली, मारपीट तथा अन्य आपराधिक मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोहित तोमर लंबे समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। इस दौरान उसे सुप्रीम कोर्ट से कुछ अंतरिम राहत भी मिली थी, लेकिन पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लेने में सफलता हासिल की।

इससे पहले उसका भाई वीरेंद्र तोमर भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों भाइयों पर सूदखोरी और दबाव बनाकर रकम वसूलने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा अन्य लंबित मामलों की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि रोहित तोमर को शहर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर माना जाता रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.