Media24Media.com: मां-बेटे की जोड़ी निकली चोर! सूने घर से लाखों की चोरी का पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मां-बेटे की जोड़ी निकली चोर! सूने घर से लाखों की चोरी का पर्दाफाश, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले में सूने मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मां–बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब ₹11.11 लाख बताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार, 6–7 फरवरी की दरम्यानी रात मानीकपुर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद संजय वैष्णव उर्फ गोलू और उसकी मां लव कुमारी वैष्णव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे थे आभूषण

पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए आभूषणों को आरोपियों ने मधुर फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से सभी आभूषण बरामद कर लिए।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.