Media24Media.com: मां को ही ठगा: बेटे और दोस्त पर जमीन-मकान बेचने का आरोप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मां को ही ठगा: बेटे और दोस्त पर जमीन-मकान बेचने का आरोप

Document Thumbnail

 रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली एक महिला ने अपने ही बेटे और उसके दोस्त पर धोखाधड़ी कर जमीन और मकान बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मनोरमा भिवंडे, निवासी अमर चौक शर्मा बाड़ा, राजातालाब रायपुर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। मामला दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।


पीड़िता के अनुसार, अमलेश्वर स्थित प्रीति विहार के सामने उनके नाम पर 1420 वर्गफीट की जमीन है, जिस पर उन्होंने अपना मकान बनवाया है। पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रवीण भिवंडे और उसके दोस्त पारस प्रसाद केसरी को केवल लोन निकलवाने के उद्देश्य से ऋण पुस्तिका और रजिस्ट्री के मूल दस्तावेज दिए थे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराकर उन्हें वापस कर दिया जाए।

महिला का आरोप है कि उनके बेटे और उसके दोस्त ने आपसी मिलीभगत से उनकी अनुपस्थिति और बिना जानकारी के उक्त जमीन और मकान को विभोर गुप्ता नामक व्यक्ति को फर्जी तरीके से बेच दिया।

निर्माण कार्य देखकर हुआ खुलासा

पीड़िता ने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी 16 जनवरी 2026 को उस समय हुई, जब उन्होंने देखा कि उनके मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। पूछताछ करने पर उन्हें जमीन-मकान बिक्री की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.