Media24Media.com: शिव पार्वती की झांकी में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिव पार्वती की झांकी में शामिल हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के महाकाल ग्रुप द्वारा भगवान शिव पार्वती विवाह की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुंचकर शिव पार्वती की विवाह व शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव पार्वती से नगर व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना किए।


साथ ही महाकाल ग्रुप की सराहना करते हुए उनकी टीम का उत्साह बढ़ाया। महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष डाली विश्वकर्मा ने बताया प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरी रश्म रिवाज के साथ भगवान शंकर पार्वती की विवाह सम्पन्न कराया जाता है।जिसमें प्रथम दिवस चुलमाटी,तेलमाटी, द्वितीय दिवस मायन भंडारा और तीसरे दिन शिव पार्वती की झांकी के साथ बारात निकाली जाती है।


जिसमें नगर सहित आसपास के गांव के हजारों श्रद्धालु शामिल होकर उत्साह से भाग लेते है।इस वर्ष दुर्ग की चंडी धुमाल पार्टी की विशेष प्रस्तुति व भगवान शंकर और शिव पार्वती की विवाह की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


तीन दिनों तक आयोजित इस शंकर पार्वती विवाह के आयोजन संयोजन में महाकाल ग्रुप अध्यक्ष डाली विश्वकर्मा,राजेश खेलवार ,विक्की साहू, महेन्द्र ठाकुर, भोला साहू, राहुल गोस्वामी, दीपक देवांगन, बल्लू साहू, कपिल यादव,सोमनाथ साहू,गणेश मानिकपुरी, मोनू, कोमल साहू, मनीष गुरुपंथ,लखन साहू सहित बड़ी संख्या में महिला समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.