Media24Media.com: गरियाबंद जंगल में बड़ा नक्सली भंडाफोड़, ₹46 लाख कैश और हथियारों का जखीरा बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद जंगल में बड़ा नक्सली भंडाफोड़, ₹46 लाख कैश और हथियारों का जखीरा बरामद

Document Thumbnail

 गरियाबंद। थाना मैनपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी द्वारा की गई।


पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन Communist Party of India (Maoist) से जुड़े आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चिन्हित स्थानों की सघन तलाशी के दौरान डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प की गई ₹46,31,500 (छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपये) नगद राशि सहित बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री में शामिल:

  • 01 भरमार बंदूक
  • 33 भरमार राउंड
  • 01 सुरका रायफल
  • 32 बीजीएल सेल
  • 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल
  • 10 इंसास राउंड
  • 11 एसएलआर राउंड
  • 45 एके-47 राउंड
  • 41 .303 राउंड
  • 23 सिंगल शॉट राउंड
  • 26 नग 12 बोर राउंड
  • 13 इलेक्ट्रॉनिक व 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर

भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति के सकारात्मक प्रभाव के चलते कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनवरी 2026 तक धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय सूचीबद्ध माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.