Media24Media.com: Mahasamund : जंगल में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था और हो गया लापता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Mahasamund : जंगल में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, गर्लफ्रेंड से मिलने गया था और हो गया लापता

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के भंवरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17) के रूप में हुई है। वह करीब 15 दिन से लापता था।


जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को उद्रेश अपने दोस्तों के साथ टूड्री गांव में मड़ाई मेला देखने गया था। लौटते समय उसने महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत जमदरहा के आश्रित गांव जमनीडीह में अपनी कथित गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह रात करीब 11 बजे जमनीडीह पहुंचा।

बताया गया है कि उसने दोस्त के मोबाइल से युवती को कॉल किया और उससे मिलने के बाद वह अचानक लापता हो गया। 30 जनवरी को उसके दोस्त धर्मेंद्र वर्मा ने भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद युवक द्वारा उपयोग किया गया मोबाइल गांव के पास मिला, जिसके बाद पुलिस ने तलाश तेज कर दी।

तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद ली गई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे युवती के गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में युवक का शव बरामद हुआ। शव के कुछ हिस्से जंगली जानवरों द्वारा क्षतिग्रस्त पाए गए।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव की स्थिति खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है। परिजनों ने शव की पहचान उद्रेश वर्मा के रूप में की है।

पुलिस ने हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। युवक की कथित गर्लफ्रेंड और उसके परिवार से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और वे फोन पर बातचीत करते थे।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.