Media24Media.com: लोकसभा में ‘कुर्सी की जंग’! ओम बिरला के खिलाफ 118 सांसदों का अविश्वास प्रस्ताव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोकसभा में ‘कुर्सी की जंग’! ओम बिरला के खिलाफ 118 सांसदों का अविश्वास प्रस्ताव

Document Thumbnail

 Budget Session 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस प्रस्ताव पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन यानी 9 मार्च को सदन में चर्चा हो सकती है।


सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि 9 मार्च को ही प्रस्ताव पर विचार-विमर्श शुरू हो जाए। साथ ही यह भी संकेत दिए गए हैं कि मामले के निपटारे तक ओम बिरला अपने आसन पर नहीं बैठेंगे। इस संबंध में बिरला ने लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह को विपक्ष द्वारा दिए गए नोटिस की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 ओम बिरला बोले – “निर्णय तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा”

मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जब तक उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो जाता, तब तक वे लोकसभा की कार्यवाही में अध्यक्ष के आसन पर नहीं बैठेंगे।

हालांकि संसदीय नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि प्रस्ताव लंबित रहने के दौरान अध्यक्ष को पद छोड़ना पड़े, फिर भी बिरला ने नैतिक आधार पर कार्यवाही से अलग रहने का फैसला किया है।

 विपक्ष के आरोप क्या हैं?

अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया है कि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया। विपक्ष का कहना है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

9 मार्च पर टिकी नजरें

अब सभी की निगाहें 9 मार्च पर टिकी हैं, जब बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। उसी दिन यह तय हो सकता है कि प्रस्ताव पर चर्चा और आगे की प्रक्रिया कैसे चलेगी।

यह प्रस्ताव पारित होता है या नहीं, इससे यह भी स्पष्ट होगा कि ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे या नहीं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.