Media24Media.com: आत्मानंद स्कूल में चाकू कांड: वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी छात्र गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आत्मानंद स्कूल में चाकू कांड: वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी छात्र गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में कक्षा के भीतर चाकू लहराने का मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।


थाना पंडरी पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाला छात्र सुशांत प्रधान (19), कक्षा 12वीं का छात्र है। आरोपी एक माह पहले स्कूल परिसर में अवैध रूप से चाकू लेकर पहुंचा था और कक्षा के भीतर दोस्तों को दिखा रहा था। इसी दौरान अन्य छात्रों ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित जांच के आदेश दिए। पूछताछ में आरोपी ने स्कूल में चाकू लाने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

वहीं वीडियो में दिखाई दे रहे तीन अन्य छात्र नाबालिग पाए गए हैं। उनकी भूमिका गौण होने के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया गया है।

घटना के बाद स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की गहन समीक्षा में जुटे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.