Media24Media.com: अगर देर हो जाती तो… रायपुर में चलती कार में लगी भीषण आग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अगर देर हो जाती तो… रायपुर में चलती कार में लगी भीषण आग

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास चलती सुमो ग्रैंड कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। कुछ ही पलों में गाड़ी आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।


झारखंड के रहने वाले थे कार सवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी थे और रायपुर से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार के इंजन से धुआं उठने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हालात की गंभीरता को भांपते हुए कार सवारों ने तुरंत दरवाजे खोले और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि सुमो ग्रैंड पूरी तरह जलकर खाक हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सावधानी की अपील

पुलिस और विशेषज्ञों ने वाहन चालकों से अपील की है कि गर्मी या लंबी यात्रा के दौरान वाहन की वायरिंग, कूलेंट और इंजन की नियमित जांच कराएं। यदि चलते समय वाहन से धुआं या जलने की गंध आए, तो तुरंत गाड़ी सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर बाहर निकलें और मदद के लिए संपर्क करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.