Media24Media.com: Valentine Week में ‘फिल्मी रोमांस’ ! NH-30 पर चलती बाइक पर कपल का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Valentine Week में ‘फिल्मी रोमांस’ ! NH-30 पर चलती बाइक पर कपल का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Document Thumbnail

 कांकेर। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही कांकेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। NH-30 पर चलती बाइक पर सवार एक युवा जोड़े ने पब्लिक रोड को मानो फिल्मी सीन का सेट बना दिया।


चलती बाइक पर रोमांस करते हुए और खतरनाक स्टंट दिखाता यह कपल न केवल अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गया।

यह पूरी घटना किसी राहगीर के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जागरूकता अभियानों के बावजूद, ट्रैफिक नियमों को लेकर लापरवाही कम नहीं हो रही।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक व्यवहार बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार की पहचान में जुट गई है। पहचान होने पर मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के अनुसार, इस तरह खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और सड़क पर स्टंट करना दंडनीय अपराध है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.