Media24Media.com: Durg गैंगरेप केस अपडेट: यूपी में छिपा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Durg गैंगरेप केस अपडेट: यूपी में छिपा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

Document Thumbnail

 दुर्ग में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिलने की उम्मीद है।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए गोरखपुर में रिश्तेदारों के यहां छिप गया था। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

पुलिस ने सीडीआर, मोबाइल टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की। जैसे ही मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश में कन्फर्म हुई, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस टीम आरोपी को उत्तर प्रदेश से दुर्ग लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में दो अन्य आरोपी—बी.एन. पांडेय और संजय पंडित—अब भी फरार हैं। पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और तलाश तेज कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2018 में पीड़िता अपनी मां के साथ रोजगार की तलाश में बिलासपुर से दुर्ग पहुंची थी। रिश्तेदारों के माध्यम से उनकी मुलाकात गोविंद सिंह ठाकुर से हुई, जिसने उन्हें सिविल लाइन क्षेत्र स्थित PWD क्वार्टर में ठहराया।

पीड़िता की मां को झाड़ू-पोंछा का काम मिला। इसी दौरान नाबालिग पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसके फोटो और वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण किया।

सरकारी क्वार्टर, दफ्तर और अन्य निजी स्थानों पर पीड़िता के साथ अत्याचार जारी रहा। साल 2025 में, जब पीड़िता की शादी तय हुई, तो उसकी शादी तुड़वाने की साजिश भी रची गई। पीड़िता के शरीर पर दांत से काटने के निशान तक पाए गए।

आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.