Media24Media.com: रायपुर में साइबर ठगी: बिजली विभाग बनकर ग्रामीण से ₹1.56 लाख उड़ाए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में साइबर ठगी: बिजली विभाग बनकर ग्रामीण से ₹1.56 लाख उड़ाए

Document Thumbnail

 रायपुर। बिजली विभाग के नाम पर कॉल करने वाले साइबर ठगों का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामले में अज्ञात ठग ने एक ग्रामीण से 1.56 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।


प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भेजा लिंक

मुजगहन थाना पुलिस के अनुसार, भटगांव निवासी रोशन देवरात्रे (53) को शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे मोबाइल नंबर 7643020953 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विद्युत कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने मीटर लगवाने के आवेदन की जानकारी होने का दावा करते हुए “प्रोसेसिंग फीस” के नाम पर एक लिंक भेजा और ऐप डाउनलोड करने को कहा।

जैसे ही रोशन ने लिंक डाउनलोड किया, उनके बैंक खाते से 1,56,200 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

पीड़ित ने रात में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुजगहन पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66-डी और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.