Media24Media.com: उड़ान के 23 मिनट बाद टूटा संपर्क, जंगल में गिरी एयर एंबुलेंस- कोई नहीं बचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उड़ान के 23 मिनट बाद टूटा संपर्क, जंगल में गिरी एयर एंबुलेंस- कोई नहीं बचा

Document Thumbnail

 झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार देर शाम एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है।


चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री के अनुसार, राहत-बचाव दलों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि विमान घने जंगल वाले इलाके में गिरा।

क्या था विमान और किसकी थी उड़ान?

दुर्घटनाग्रस्त विमान Redbird Airways की मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी। यह Beechcraft का किंग एयर B90L (VT-AJV) विमान था, जिसे एयर एंबुलेंस के रूप में संचालित किया जा रहा था।

सोमवार शाम 7:11 बजे विमान ने Ranchi से उड़ान भरी थी। 7:34 बजे Kolkata ATC से संपर्क के बाद अचानक रडार और रेडियो संपर्क टूट गया। आखिरी लोकेशन Varanasi से लगभग 100 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व बताई गई। कुछ देर बाद विमान Chatra जिले के सिमरिया क्षेत्र में क्रैश हो गया।

कौन-कौन था सवार?

विमान में कुल 7 लोग सवार थे:

  • कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
  • कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
  • मरीज: संजय कुमार
  • अर्चना देवी (परिजन)
  • धूरू कुमार (परिजन)
  • डॉ. विकास कुमार गुप्ता
  • सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ)

हादसे की वजह क्या?

प्रारंभिक जांच में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। हालांकि, अधिकारी अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं।

जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सर्च एंड रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) की टीम को जांच के लिए रवाना किया गया है।

साथ ही Directorate General of Civil Aviation (DGCA) भी सक्रिय हो गया है। आज सिविल एविएशन की टीम चतरा पहुंचकर ब्लैक बॉक्स बरामद करने और तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू करेगी।

प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.