Media24Media.com: घर से निकलने से पहले चेक करें—रायपुर रूट की ट्रेनें कैंसिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

घर से निकलने से पहले चेक करें—रायपुर रूट की ट्रेनें कैंसिल

Document Thumbnail

 रायपुर : यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है कि रेलवे ने 14 और 15 फरवरी को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हथबंद–भाटापारा सेक्शन में गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण कुल 8 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि 9 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ऐसे में इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।


14 फरवरी को रद्द ट्रेनें

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 15 फरवरी को रद्द ट्रेनें
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू

अप्रैल में भी कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार अप्रैल माह में भी विभिन्न रूटों पर कार्य के चलते कई एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल, कोरबा–अमृतसर, हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़, विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन सहित कई ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.