Media24Media.com: बात न मानने पर हैवानियत: 70 साल के बुजुर्ग ने मासूम पर किया कुल्हाड़ी से वार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बात न मानने पर हैवानियत: 70 साल के बुजुर्ग ने मासूम पर किया कुल्हाड़ी से वार

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उतई थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने महज घर के अंदर खेलने पर ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।


जानिए पूरा मामला

घटना उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव की है। जानकारी के अनुसार आरोपी परदेशी देवांगन (70) के पड़ोस में रहने वाला ढाई साल का मासूम शनिवार को उसके घर के अंदर खेल रहा था। बुजुर्ग ने बच्चे को घर के भीतर खेलने से मना किया, लेकिन मासूम के नहीं मानने पर वह गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले के बाद बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी परदेशी देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बच्चे के बात न मानने पर उसने गुस्से में आकर हमला किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और नाबालिग पर हमले के मामले में सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.