Media24Media.com: AIIMS नौकरी का सपना दिखाकर दरिंदगी- 6 लाख ऐंठे, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

AIIMS नौकरी का सपना दिखाकर दरिंदगी- 6 लाख ऐंठे, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक 25 वर्षीय युवती से करीब 6 लाख रुपये ऐंठने और दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।


आमानाका थाना पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश चंद्राकर (26), निवासी पांडातराई (कवर्धा), को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया से दोस्ती, भरोसे का फायदा

पुलिस जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया। उसने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताते हुए अधिकारियों से अच्छी पहुंच होने का दावा किया और युवती को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

भरोसा जीतने के बाद उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपये लिए। युवती ने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया।

फर्जी दस्तावेज का खुलासा, फिर ब्लैकमेल

जब युवती ज्वाइनिंग के लिए एम्स पहुंची तो दस्तावेज फर्जी निकले और ठगी का पता चला। इसके बाद आरोपी ने आमनाका स्थित एक होटल में युवती को बुलाकर दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

कई धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ

  • ठगी
  • दुष्कर्म
  • आईटी एक्ट

की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जल्द मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.