Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डबल इंजन सरकार के विकास पर लड़ेगी भाजपा चुनाव : अरुण साव

Document Thumbnail

असम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। पार्टी ने उन्हें लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनका दूसरा दौरा है।


पहले प्रवास में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक कर चुनावी तैयारियों का आकलन किया था। दूसरे दौरे में उन्होंने ढकुआखाना, लखीमपुर, तिनसुकिया और धेमाजी में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा युवाओं की तरक्की और मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है और “विकसित असम” के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाया जाए। साव ने कहा कि भाजपा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हर चुनाव को गंभीरता से लड़ती है और असम विधानसभा चुनाव भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने दावा किया कि लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 की 9 विधानसभा सीटों पर “कमल रथ” आगे है और विकास कार्यों के दम पर भाजपा जनता का विश्वास जीतकर चुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका असम प्रवास चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.