Media24Media.com: CG NEWS : नई प्रदेश टीम के बाद भाजपा की अहम बैठक कल, रणनीति और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नई प्रदेश टीम के बाद भाजपा की अहम बैठक कल, रणनीति और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नई प्रदेश टीम के गठन के बाद कल एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी, जिसमें पार्टी के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की भागीदारी रहेगी।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। नई टीम के गठन के बाद यह पहली बड़ी समन्वय बैठक मानी जा रही है, जिसमें जमीनी स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने की रूपरेखा तय की जाएगी।

साथ ही, 17 फरवरी को प्रस्तावित महा प्रशिक्षण कार्यक्रम और सदस्यता प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियानों को लेकर प्रशिक्षित करने की योजना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.