Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Train Canceled: विकास के नाम पर रेल यात्री बेहाल! छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते इतवारी पैसेंजर समेत 8 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसका सीधा असर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।


रेलवे प्रशासन के अनुसार, हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में किमी 785/23-25 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए बॉक्स पुशिंग एवं रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग के दौरान ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

 रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 11 जनवरी 2026
  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
  • 12 जनवरी 2026
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

 बीच रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

11 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर–गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

इसी दिन 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना किया जाएगा। अतः यह ट्रेन गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.