Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, पहले बढ़ेगा तापमान फिर गिरेगा पारा

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे शीत लहर से कुछ हद तक राहत मिलेगी। हालांकि यह राहत अस्थायी होगी, क्योंकि इसके बाद ठंड फिर से तेज होने के आसार हैं।


मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले चरण में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। इसके बाद अगले दो दिनों में ठंड दोबारा जोर पकड़ सकती है और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को पहले हल्की गर्माहट और फिर अचानक बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय साइनॉप्टिक सिस्टम नहीं है, इसलिए बारिश की कोई संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में 21 जनवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.