Media24Media.com: कौशल्या माता धाम में स्थापना के लिए तैयार प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, ग्वालियर रवाना हुई टीम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कौशल्या माता धाम में स्थापना के लिए तैयार प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा, ग्वालियर रवाना हुई टीम

Document Thumbnail

 रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा शीघ्र ही स्थापित की जाएगी। ग्वालियर में तैयार की गई यह प्रतिमा अब कौशल्या माता धाम लाने की प्रक्रिया में है। प्रतिमा को लाने के लिए संबंधित विभाग की टीम ग्वालियर रवाना हो चुकी है। प्रतिमा के रायपुर पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में विधिवत स्थापना की जाएगी।


पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि इससे पहले टीसीआईएल (TCIL) संस्था द्वारा कौशल्या माता धाम में एक प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन उसका आकार और अनुपात संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद संबंधित संस्था को प्रतिमा बदलने के निर्देश दिए गए, जिसके तहत अब नई प्रतिमा तैयार कराई गई है।

राष्ट्रपति सम्मानित मूर्तिकार की कृति

चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरूप की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा वर्तमान में लगी प्रतिमा के स्थान पर ही स्थापित की जाएगी।

इस प्रतिमा के निर्माण का कार्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर के प्रसिद्ध राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर सैंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में किया गया, जिसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है।

प्रतिमा की विशेषता यह है कि इसमें 108 मनकों वाले रुद्राक्ष को विशेष कलात्मक रूप में दर्शाया गया है, जो इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.