Media24Media.com: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश और कोहरे का अलर्ट, ठंड फिर दिखाएगी तेवर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में बारिश और कोहरे का अलर्ट, ठंड फिर दिखाएगी तेवर

Document Thumbnail

 Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद फिर से ठंड तेज होने और तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।


दुर्ग संभाग में कोल्ड वेव का असर

दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में पहले ही कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां हल्की बारिश के साथ घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में रायपुर और दुर्ग समेत अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अगले 48 घंटों में बौछारों की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है, लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर औसत समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ट्रफ भी बना हुआ है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में ठंड के साथ हल्की बारिश और कोहरे की स्थिति बन रही है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • अंबिकापुर – 5.4 डिग्री
  • पेन्ड्रा रोड – 9 डिग्री
  • राजनांदगांव – 9 डिग्री
  • दुर्ग – 9.6 डिग्री

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.