Media24Media.com: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता? बीजापुर जंगलों में एनकाउंटर जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता? बीजापुर जंगलों में एनकाउंटर जारी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। शुरुआती इनपुट के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सल संगठन का बड़ा लीडर पापा राव समेत कई नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।


हालांकि, मारे गए नक्सलियों की संख्या और पापा राव की मौत को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ स्थल घने जंगलों वाला दुर्गम इलाका है, जहां नक्सलियों की मजबूत मौजूदगी मानी जाती रही है। यदि पापा राव के मारे जाने की पुष्टि होती है, तो इसे नक्सल संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जाएगा।

फिलहाल सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ अभियान में जुटे हुए हैं और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.