Media24Media.com: राजधानी में गैंगवार, चाकूबाजी में युवक की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में गैंगवार, चाकूबाजी में युवक की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते रविवार देर रात गैंगवार की घटना सामने आई। दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में आदित्य कुर्रे की मौत हो गई, जबकि अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हैं।


घायलों को तुरंत डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे, लेकिन तेलबांधा पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

  • लोकेश विश्वकर्मा
  • आकाश विश्वकर्मा (सगे भाई)
  • अनुज यादव
  • रजत दोडिया

SSP रायपुर ने बताया कि गैंगवार गांजा बेचने और इलाके में वर्चस्व की रंजिश के चलते हुई। पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

सुरक्षा और जांच

घटना के बाद इलाके में तनाव फैलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है और सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.