Media24Media.com: भारतमाला परियोजना को रफ्तार: रायपुर–बिलासपुर 6-लेन कॉरिडोर और समृद्धि मार्ग विस्तार का प्रस्ताव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारतमाला परियोजना को रफ्तार: रायपुर–बिलासपुर 6-लेन कॉरिडोर और समृद्धि मार्ग विस्तार का प्रस्ताव

Document Thumbnail

 रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रायपुर के आरंग से बिलासपुर के दर्री तक लगभग 95 किलोमीटर लंबे 6-लेन एक्सेस कंट्रोल मार्ग के निर्माण और मुंबई–नागपुर समृद्धि मार्ग के विस्तार को रायपुर तक लाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।


इस संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने छत्तीसगढ़ की आठ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने और 13 मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन की मांग भी रखी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य के उत्तरी क्षेत्र में कोयला खदानें और दक्षिणी क्षेत्र में लौह अयस्क की खदानें स्थित हैं। ऐसे में मुंबई–नागपुर–रायपुर तक 8-लेन एक्सेस कंट्रोल कनेक्टिविटी औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। भारतमाला परियोजना से खनिज, स्टील और सीमेंट परिवहन को नई मजबूती मिलेगी।

आरंग से दर्री तक प्रस्तावित 6-लेन भारतमाला कॉरिडोर के निर्माण से रायपुर से बिलासपुर की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जा सकेगी। साथ ही राज्य की तीनों भारतमाला सड़कें आपस में जुड़ेंगी, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.