Media24Media.com: जमानत पर रोक बरकरार, अमित बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जमानत पर रोक बरकरार, अमित बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Document Thumbnail

 रायपुर। अमित बघेल को आज एक बार फिर रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। अमित बघेल की गिरफ्तारी अपराध क्रमांक 243/25, 338/25, 329/25 और 340/2025 के तहत धारा 299 में की गई थी। अन्य मामलों के संबंध में उन्हें 12 जनवरी को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा।


जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के खिलाफ भिलाई, छिंदवाड़ा और बेंगलुरु में भी अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। इन तीनों स्थानों से एफआईआर की प्रतियां प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कोर्ट से अनुमति लेकर इन मामलों में भी उनकी गिरफ्तारी दर्ज की है।

गौरतलब है कि हाल ही में अग्रवाल समाज की ओर से छह बिंदुओं के आधार पर अमित बघेल की जमानत याचिका का विरोध किया गया था। आपत्तिकर्ता अशोक कुमार अग्रवाल ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज अपराधों की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फिलहाल अमित बघेल को न्यायिक हिरासत में ही रखने का आदेश दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.