Media24Media.com: CG NEWS : मैत्रीबाग में सफेद बाघिन ‘जया’ की संदिग्ध मौत, अब केवल 5 सफेद बाघ शेष

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : मैत्रीबाग में सफेद बाघिन ‘जया’ की संदिग्ध मौत, अब केवल 5 सफेद बाघ शेष

Document Thumbnail

 दुर्ग/भिलाई। मैत्रीबाग जू में सफेद बाघों के परिवार की प्रमुख सदस्य, 10 वर्षीय बाघिन ‘जया’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने जू प्रशासन, कर्मचारियों और आगंतुकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सुबह की रूटीन गश्त के दौरान कर्मचारियों ने जया को बेहोश पाया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने उसकी मौत की पुष्टि की।


आज दोपहर डीएफओ की मौजूदगी में विशेषज्ञ पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद जू परिसर में ही जया का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रारंभिक जांच में गंभीर संक्रमण की आशंका

प्रारंभिक संकेतों से पता चला है कि जया की मौत पेट में गंभीर संक्रमण के कारण हो सकती है। हालांकि, डीएफओ ने कहा कि अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा।

विशेषज्ञों के अनुसार सफेद बाघ, सामान्य बाघों की तुलना में अधिक संवेदनशील होते हैं और मौसम में बदलाव के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। हाल ही में बढ़ती ठंड को देखते हुए जू प्रशासन ने खानपान में बदलाव, हीटर और अलाव जैसी व्यवस्थाएं की थीं।

मैत्रीबाग में सफेद बाघों की संख्या अब घटकर 5

मैत्रीबाग जू देश के प्रमुख सफेद बाघ संरक्षण केंद्रों में से एक है। 1990 में ओडिशा के नंदनकानन जू से पहली सफेद बाघों की जोड़ी लाई गई थी, जिनकी संख्या बढ़कर कभी 19 तक पहुंच गई थी। इन्हें गुजरात, यूपी, झारखंड, एमपी और रायपुर तक भेजा गया था।

करीब डेढ़ साल पहले रायपुर जंगल सफारी से लाई गई जया इस कुनबे की अहम सदस्य थी। उसके निधन से जू परिसर में शोक का माहौल है और संरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विभाग ने जांच शुरू की

वन विभाग ने विस्तृत जांच का आदेश दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और सफेद बाघों के स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत किया जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.