Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगे

Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। रायपुर आगमन के बाद वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। उनका यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


कल जगदलपुर जाएंगे, बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में होंगे शामिल

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अमित शाह रायपुर से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने किया बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर दर्शकों का मन मोह लिया।

बस्तर विकास की ओर बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार बस्तर के हर गांव तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का परिणाम स्पष्ट रूप से दिखने लगा है—बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर है और राज्य व देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.