Media24Media.com: नाम बदलने की राजनीति पर घिरी कांग्रेस, सीएम के मीडिया सलाहकार ने खोली फेहरिस्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाम बदलने की राजनीति पर घिरी कांग्रेस, सीएम के मीडिया सलाहकार ने खोली फेहरिस्त

Document Thumbnail

 रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जारी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। झा ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के दौरान उनके नाम से संचालित कई योजनाओं के नाम बदल दिए थे।


पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे लोग जब आज उचित नामकरण पर भी कलेजा पीटते हैं, तो क्या ही कहा जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- “घृणा उनके काम का आधार है, जबकि प्रेम, समन्वय और समावेश हमारे काम का।

झा ने अपने पोस्ट में उन योजनाओं की सूची भी साझा की, जिनके नाम कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बदले गए थे। उनके अनुसार-

  • दीनदयाल उपाध्याय स्वालंबन योजना को राजीव गांधी स्वालंबन योजना,
  • दीनदयाल उपाध्याय सर्व समाज मांगलिक भवन योजना को डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन योजना,
  • दीनदयाल उपाध्याय एलईडी पथ प्रकाश योजना को इंदिरा प्रियदर्शनी एलईडी पथ प्रकाश योजना,
  • दीनदयाल उपाध्याय आजीविका केंद्र को राजीव गांधी आजीविका केंद्र,
  • और दीनदयाल उपाध्याय शुद्ध पेयजल योजना को इंदिरा प्रियदर्शनी शुद्ध पेयजल योजना नाम दिया गया था।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के इस बयान के बाद मनरेगा के नाम को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद और अधिक तेज हो गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.