Media24Media.com: बहादुर बच्चों के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, आवेदन का आज आखिरी दिन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बहादुर बच्चों के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, आवेदन का आज आखिरी दिन

Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़कठिन परिस्थितियों में साहस, सूझबूझ और मानवता का परिचय देने वाले बच्चों के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है।


यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने किसी विशेष घटना के दौरान निःस्वार्थ भाव से किसी व्यक्ति की जान बचाने अथवा गंभीर क्षति से बचाने का साहसिक कार्य किया हो। शासन का उद्देश्य ऐसे बहादुर बच्चों को पहचान देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।

पात्रता के अनुसार, आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिस घटना के लिए आवेदन किया जा रहा है, वह 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच की होना अनिवार्य है।

चयनित बच्चों को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.