Media24Media.com: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले की घोषणा की गई। बीजेपी संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी।


पीएम मोदी ने की प्रशंसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने कहा,
“नितिन नबीन एक युवा, ऊर्जावान और अनुभवी संगठनकर्ता हैं। विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण पार्टी को और मजबूती देंगे।”

अमित शाह ने भी दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा से लेकर प्रदेश प्रभारी तक, नितिन नबीन ने हर दायित्व को निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में पाँच बार विधायक और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उनका लंबा जनसंपर्क अनुभव रहा है।

अमित शाह ने कहा,

“आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात मेहनत करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है।”

कौन हैं नितिन नबीन?

  • नितिन नबीन, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।
  • पिता के निधन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।
  • वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • 2006 में उपचुनाव जीतने के बाद से वे लगातार कई बार विधायक चुने गए।
  • हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
  • 9 फरवरी 2021 को नीतीश कुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें पथ निर्माण मंत्री बनाया गया।

संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ

नितिन नबीन को संगठनात्मक कार्यों का व्यापक अनुभव है। युवा मोर्चा, प्रदेश संगठन और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.