Media24Media.com: भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान

Document Thumbnail

रायपुर : नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 03 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट मैच के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था जारी की है। स्टेडियम आने वाले दर्शकों की सुविधा व सुरक्षा के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं। साथ ही वाहन पार्किंग के लिए अलग–अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।


दर्शकों के लिए प्रमुख प्रवेश मार्ग और पार्किंग

1. रायपुर शहर से आने वाले दर्शक

रूट: तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड
पार्किंग: साईं अस्पताल पार्किंग, सेंध तालाब पार्किंग
स्टेडियम तक आगे पैदल पहुँचना होगा

2. बिलासपुर दिशा

रूट: बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड–3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा पार्किंग, कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)

3. बलौदाबाजार–खरोरा दिशा

रूट: विधानसभा ओवरब्रिज → रिंग रोड–3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा → NH–53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग

4. धमतरी–जगदलपुर दिशा

रूट: अभनपुर → केन्द्रि → उपरवारा → मंत्रालय (DDU) चौक → कोटराभाठा चौक → सेंध तालाब
पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग

5. दुर्ग–भिलाई दिशा

रूट: टाटीबंध → रिंग रोड–1 → पचपेढ़ी नाका → तेलीबांधा तिराहा → NH–53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग
पार्किंग: साईं अस्पताल एवं सेंध तालाब पार्किंग

6. महासमुंद–सरायपाली दिशा

रूट: आरंग → स्टेडियम टर्निंग
पार्किंग: परसदा एवं कोसा पार्किंग

पास धारक वाहनों के लिए विशेष मार्ग

सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर प्रवेश मार्ग → स्टेडियम टर्निंग → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा चौक → कोटराभांठा चौक → ग्राम सेंध
पार्किंग: Parking A, B, C, D, E, F, G

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

नया रायपुर के सभी प्रवेश बिंदुओं पर
03 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक

स्टेडियम में प्रतिबंधित सामग्री

शराब, सिगरेट–बीड़ी, गुटखा, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, बोतल, टिफिन, बैग, कैमरा, डिब्बा, छाता, कुर्सी, झंडा, हथियार, आतिशबाज़ी, खाने की चीजें (बच्चों के भोजन को छोड़कर), कॉइन (सिक्के), परफ्यूम, स्प्रे, हॉर्न, सिटी, रेडियो, खेल बॉल आदि।

अपील

यातायात पुलिस ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें, नियमों का पालन करें तथा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.