Media24Media.com: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: बड़ा एक्शन - लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: बड़ा एक्शन - लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू

Document Thumbnail

 पणजी/नई दिल्ली। गोवा के बिर्च नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन सामने आया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाइलैंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरन्त बाद दोनों भाई देश छोड़कर थाइलैंड भाग गए थे।


सरकार द्वारा जारी लुकआउट सर्कुलर और पासपोर्ट सस्पेंशन की कार्रवाई के बाद थाइलैंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। अब दोनों को भारत प्रत्यर्पित करने की तैयारी चल रही है।

थाइलैंड पुलिस ने लोकेशन भेजी, भारत ने पासपोर्ट रद्द किया

थाइलैंड पुलिस ने सुबह भारत सरकार को लूथरा ब्रदर्स की लोकेशन साझा की। इसके बाद भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कुछ ही देर में थाइलैंड पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें लेकर एयरपोर्ट पहुंच गई है। माना जा रहा है कि प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों को भारत लाया जाएगा।

आग लगते ही भाग निकले थे मालिक

जांच में सामने आया है कि आग बुझाने की कोशिशें जारी थीं, उसी दौरान लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर रहे थे। वे सुबह करीब 5 बजे भारत से उड़ान भरकर भाग निकले।
उन पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही के गंभीर मामले दर्ज हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.