Media24Media.com: CG NEWS : लव मैरिज की सजा मौत! ससुर ने नवविवाहिता बहू की हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : लव मैरिज की सजा मौत! ससुर ने नवविवाहिता बहू की हत्या कर सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश

Document Thumbnail

 कवर्धा (छत्तीसगढ़)। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। घर के सेप्टिक टैंक से उठती बदबू ने जिस खौफनाक राज से पर्दा उठाया, उसने हर किसी को झकझोर दिया। टैंक के भीतर से 20 वर्षीय नवविवाहिता कामिनी निषाद का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।


पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—बहू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही ससुर ने की थी। आरोपी जहल पटेल ने पहले बहू को कीटनाशक पिलाया, फिर गला दबाकर हत्या की और शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

 जातिगत नाराज़गी बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपी जहल पटेल ने कबूल किया कि उसके बेटे भोजराज पटेल ने छह महीने पहले कामिनी निषाद से प्रेम विवाह किया था। कामिनी दूसरी जाति की थी, जिससे वह नाराज़ था। इसी नाराज़गी और आक्रोश में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

 बदबू से खुला राज

गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज दुर्गंध फैलने लगी। बदबू इतनी तीव्र थी कि आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक की जांच करवाई, जहां से डिकंपोज अवस्था में महिला का शव मिला। पहचान होने पर पुष्टि हुई कि शव कामिनी निषाद का ही है।

 सितंबर से थी लापता

कामिनी और भोजराज ने जुलाई 2025 में शादी की थी। शादी के महज दो महीने बाद, सितंबर 2025 में कामिनी अचानक लापता हो गई। पति भोजराज ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

 ग्रामीणों के शक ने पकड़ा हत्यारा

शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले ससुर पर शक जताया। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर जहल पटेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.