Media24Media.com: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा : बड़ा बदलाव लागू… अब छात्रों को मानना होगा नया नियम, गाइडलाइन्स जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा : बड़ा बदलाव लागू… अब छात्रों को मानना होगा नया नियम, गाइडलाइन्स जारी

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। CBSE ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए बड़ा बदलाव लागू किया है। बोर्ड ने साइंस और सोशल साइंस की उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिन्हें सभी छात्रों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यह बदलाव इवैल्यूएशन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता वाला बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्री-बोर्ड से ही छात्रों को इसी फॉर्मेट में अभ्यास कराया जाए, ताकि अंतिम परीक्षा में कोई गलती न हो।

क्या बदला है? — उत्तर पुस्तिका के फॉर्मेट में बड़ा परिवर्तन

1. साइंस में तीन सेक्शन अनिवार्य

अब साइंस के प्रश्न-पत्र को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा—

  • सेक्शन A : जीव विज्ञान (Biology)
  • सेक्शन B : रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • सेक्शन C : भौतिक विज्ञान (Physics)

छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिका में इन्हीं सेक्शनों के अनुसार साफ-साफ सेक्शन A, B, C लिखना होगा।
हर उत्तर उसी सेक्शन में लिखा जाना अनिवार्य है, जिस सेक्शन से प्रश्न पूछा गया है।

2. सोशल साइंस में चार सेक्शन अनिवार्य

सोशल साइंस पेपर में भी अब चार अलग-अलग सेक्शन होंगे—

  • सेक्शन A : इतिहास (History)
  • सेक्शन B : भूगोल (Geography)
  • सेक्शन C : राजनीति विज्ञान (Civics/Political Science)
  • सेक्शन D : अर्थशास्त्र (Economics)

छात्रों को उत्तर पुस्तिका में इन सेक्शनों को अलग-अलग बनाकर सही सेक्शन में ही उत्तर लिखना होगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.