Media24Media.com: NH-49 पर दर्दनाक हादसा—बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, दो सेना के जवान समेत 5 की मौत; 3 गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

NH-49 पर दर्दनाक हादसा—बारात से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से भिड़ी, दो सेना के जवान समेत 5 की मौत; 3 गंभीर

Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में NH-49 पर सुकली गांव के पास ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ कि नवागढ़ क्षेत्र में मातम छा गया। पंतोरा से बारात से लौट रही स्कॉर्पियो की ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी और स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

मृतक में दो इंडियन आर्मी के जवान

हादसे में जान गंवाने वालों में राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी में पदस्थ थे।
अन्य मृतक— धर्मेश साहू, उत्तम साहू और अजय साहू शामिल हैं।

राजेंद्र कश्यप हाल ही में श्रीनगर पोस्टिंग से शादी के लिए छुट्टी पर आए थे और उनकी शादी 18 नवंबर को ही हुई थी।

पोमेश्वर जलतारे सिक्किम में तैनात थे और 12 नवंबर को घर आए थे, उन्हें 8 दिसंबर को ड्यूटी जॉइन करनी थी।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल—
सत्य नारायण साहू (35), संतोष साहू (30) और दीपक केवट (25)
तीनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहाँ इलाज जारी है।

पूरी बस्ती में मातम

सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के रहने वाले थे।
दोस्त की शादी में खुशी मनाने गए युवक वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। रात भर ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और मौके पर जमा रही।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.