Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ड्रोन से लीक हुआ टीज़र तो भड़के एसएस राजामौली, बोले- सैकड़ों लोगों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया

Document Thumbnail

SS Rajamouli On Teaser Leak: साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली इस समय महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर अपनी मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 15 नवंबर को फिल्म का टाइटल सामने आते ही मेकर्स ने इसका टीज़र वीडियो भी रिलीज किया। लेकिन टीज़र की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इसके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे राजामौली बेहद नाराज़ हो गए।


टीज़र लॉन्च से पहले ड्रोन से हुई रिकॉर्डिंग

हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित टीज़र लॉन्च इवेंट में राजामौली ने इस लीक पर सख्त नाराज़गी जताई। उन्होंने बताया कि इस इवेंट के लिए एक विशाल LED स्क्रीन लगाई गई थी, जिसके लिए 45 से ज्यादा जनरेटर की जरूरत पड़ी। क्रेन, वीडियो और पूरे सेटअप की टेस्टिंग चल रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ड्रोन उड़ाकर टेस्ट फुटेज रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

राजामौली ने कहा,
“हमारी एक साल की मेहनत, सैकड़ों लोगों के हजारों घंटे और करोड़ों रुपये इस वजह से जोखिम में पड़ गए। हम अपना वीडियो ठीक से टेस्ट भी नहीं कर पाए और लीक होने की वजह से हर चीज़ प्रभावित हो गई।”

फैंस में जबरदस्त उत्साह

टीज़र के आधिकारिक रूप से सामने आते ही महेश बाबू के लुक को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म लंबे समय से चर्चा में रही है और फैंस को इसके नाम और लुक्स का इंतजार था। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

1000 करोड़ बजट, 2027 में रिलीज

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘वाराणसी’ एक 1000 करोड़ रुपये के विशाल बजट की फिल्म है। यह वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजामौली की पिछली फिल्मों ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ की तरह इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.