Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: स्कूटी को भारी वाहन ने कुचला, युवती की मौत, पिता घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: स्कूटी को भारी वाहन ने कुचला, युवती की मौत, पिता घायल

Document Thumbnail

 भिलाई। आईटीआई के पास आज शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 29 वर्षीय साक्षी द्विवेदी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हुए।


खुर्सीपार थाना क्षेत्र में यह हादसा तब हुआ जब साक्षी अपने पिता के साथ स्कूटी से पदुमनगर स्थित घर जा रही थीं। उसी दौरान एक अज्ञात भारी वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को सुपेला मरच्यूरी भेज दिया और घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर सुबह के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

मृतका साक्षी द्विवेदी राजनांदगांव की एबिस कंपनी में कार्यरत थीं और इस साल फरवरी में उनकी शादी हुई थी। हादसे की खबर ने इलाके में दहशत और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.