Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धान खरीदी शुरू: पहले दिन 20 हजार क्विंटल खरीदा, कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव

Document Thumbnail

 रायपुर। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारु रूप से शुरू हो गई है और पहले ही दिन प्रदेशभर में 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। साव ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ “बार-बार धोखा” किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल का बोनस नहीं दिया गया और किसानों की किस्तों में भी कटौती की गई। साव ने कहा कि किसान अब कांग्रेस की नीयत को भली-भांति समझ चुके हैं।


बिहार चुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, इसलिए बिहार की जनता ने भी उन्हें नकार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और संगठन के संयुक्त प्रयासों से बिहार में ऐतिहासिक जीत मिली है।

सुकमा में तीन नक्सलियों के मारे जाने की घटना पर उन्होंने सुरक्षा बलों की सराहना की। साव ने कहा कि नक्सल समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है और राज्य सरकार को मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होने की पूरी उम्मीद है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.