Media24Media.com: दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा! i20 कार मालिक आमिर गिरफ्तार, सुसाइड बॉम्बर न मिलने पर डॉ. उमर ने खुद दी अपनी जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा! i20 कार मालिक आमिर गिरफ्तार, सुसाइड बॉम्बर न मिलने पर डॉ. उमर ने खुद दी अपनी जान

Document Thumbnail

 Delhi Red Fort Blast : 10 नवंबर को दिल्ली के सुभाष मार्ग सिग्नल पर हुए भीषण ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने के बाद जांच अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। शहर को दहला देने वाले इस धमाके में NIA ने पहली बड़ी गिरफ्तारी की है।


i20 कार का मालिक आमिर गिरफ्तार

NIA ने रविवार को आतंकी उमर नबी के करीबी साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
धमाके में जिस i20 कार का इस्तेमाल हुआ, वह इसी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
आमिर जम्मू-कश्मीर के पंपोर (संबूरा) का रहने वाला बताया जा रहा है।

J&K पुलिस की छापेमारी—डॉ. उमर के नेटवर्क पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी डॉक्टर उमर नबी से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने पूरी कहानी बदल दी—

मॉड्यूल पिछले साल से खोज रहा था ‘सुसाइड बॉम्बर’

काजीगुंड के जसीर उर्फ दानिश ने बताया कि उसकी मुलाकात अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में इस मॉड्यूल से हुई थी।
इसके बाद उसे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक किराए के कमरे में रखा गया।

डॉ. उमर जसीर को लगातार सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए दबाव डालता रहा, लेकिन जसीर ने आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात कहकर इनकार कर दिया।

उसके इनकार के बाद यह पूरी आतंकवादी योजना रुक-रुककर आगे बढ़ती रही।

आखिरकार खुद बना सुसाइड बॉम्बर

जसीर के खुलासे में बताया गया कि सुसाइड बॉम्बर न मिलने पर डॉ. उमर ने खुद ही आत्मघाती हमलावर बनने का फैसला किया और उसी ने 10 नवंबर का ब्लास्ट अंजाम दिया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल लंबे समय से दिल्ली-NCR में बड़ी वारदात की फिराक में था, और यह धमाका उसी साजिश की पराकाष्ठा था।

घायल अब भी गंभीर

ब्लास्ट में घायल हुए 20 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.